बरेली, मई 17 -- नवाबगंज। मोहल्ला अंजनि नगर में बालाजी मंदिर के पास श्रीराम के घर में ही पशुशाला है। शुक्रवार रात वह मजदूरी के लिए गए थे। उनकी पत्नी स्वाति बेटी नित्या और नीरु के साथ छत के ऊपर सो रही थी। रात में शुशाला में आग लग गयी। जिससे भैंस की जलकर मौत हो गयी। घर में रखे अन्य सामान जलकर राख हो गया। शनिवार की सुबह जब उनकी पत्नी जागी तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...