बरेली, मार्च 4 -- हाफिजगंज। आर्थिक तंगी में मजदूर के आत्महत्या करने के मामले में पत्नी ने ठेकेदार के खिलाफ हाफिजगंज थाने में तहरीर दी है। ठेकेदार पांच मजदूरों को आंध्र प्रदेश ले गया था। जहां फैक्ट्री मालिक के हवाले करके ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। आत्महत्या करने वाले दीपांकर के ठेकेदार पर मजदूरी के 56 हजार रुपये आ रहे थे। मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव मटकुला निवासी वीना देवी के मुताबिक उनके पति दीपांकर मिश्रा को 12 दिसंबर 2025 को ठेकेदार 800 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से आंध्रप्रदेश में मजदूरी कराने के लिए ले गया था। गांव के चार अन्य लोग भी पति के साथ गए थे। पति ने करीब 70 दिन सीमेंट फैक्ट्री में काम किया। उनके मजदूरी के करीब 56 हजार रुपये बने थे, लेकिन ठेकेदार फैक्ट्री मालिक...