कोलकाता, फरवरी 24 -- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक शेल्टर होम में रहने वाली बुजुर्ग महिला के घर का जैसे-तैसे पता लग गया, लेकिन परिवार ने ही उसे लेने इसे इनकार कर दिया। इसकी वजह रिश्तों में कोई खटास या विवाद नहीं है बल्कि मतांतरण है। महिला करीब दो दशक पहले अपने घर से लापता हो गई थी। इसके बाद वह भटकते हुए किसी तरह कोलकाता के एक शेल्टर होम में पहुंच गई थी। अंत में महिला के घर का पता भी लगा लिया गया, जो झारखंड के गोड्डा जिले के एक गांव में था। महिला को जब घर ले जाया गया तो परिवार ने उसे रखने से ही इनकार कर दिया। इसकी वजह यह बताई गई कि वह मतांतरित हो गई और उसने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई मत अपना लिया है। यही नहीं गोड्डा जिले के दहुपनगर गांव में रहने वाले महिला के बेटे मदन बेसरा ने यह प्रस्ताव भी रखा कि यदि मेरी मां ईसाई मत छोड़कर घर वापसी कर ले य...