नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के समीप बनने वाले डिपो के लिए पीडब्ल्यूडी ने जमीन उपलब्ध कराने की मंजूरी दे दी है। पीडब्ल्यूडी द्वारा दिल्ली मेट्रो को कुल 24 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस जमीन पर जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन तक बन रही मैजैंटा लाइन की गाड़ियों के लिए एलिविटेड डिपो तैयार किया जाएगा।

डिपो निर्माण की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह जमीन डीएमआरसी को दी जाएगी ताकि यात्रियों की सुविधा के लिए यहां जल्द डिपो बन सके। जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो द्वारा चौथे फेज में मैजेंटा लाइन का विस्तार जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम स्टेशन तक किया जा रहा है। इस लाइन पर मुकुंदपुर में मेट्रो डिपो बना हुआ है, जहां अभी के समय में गाड...