रांची, जनवरी 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। मेकॉन और सेल से जुड़ी बंगाली समुदाय की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था अ शुक्रवार को श्यामली, डोरंडा स्थित मजलिस क्लब और पुस्तकालय परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती एवं सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। उद्देश्य सदस्यों के बीच राष्ट्रप्रेम, शिक्षा के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान मजलिस के सदस्यों व उनके परिजनों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही मजलिस पुस्तकालय समिति की ओर से सरस्वती पूजा के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। क्लब के सदस्यों, उनके परिजनों और बच्चों ने पूजा की तैयारियों और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.