रांची, जनवरी 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। बंग समाज की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था मजलिस की ओर से संगीतकार, गीतकार और गायक सलिल चौधरी की जन्म शताब्दी पर शनिवार को मेकॉन कम्युनिटी हॉल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सलिल चौधरी को उनके कालजयी गीत-संगीत से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कलाकारों ने उनकी रचनाओं पर आधारित संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मजलिस के सदस्यों ने समूह गीत प्रस्तुत किया, जिसका निर्देशन सौमेन किस्कु ने किया। इसके बाद मजलिस और रांची के बाल कलाकारों की ओर से प्रस्तुत समूह गीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसका निर्देशन अमृता चटर्जी ने किया। सांस्कृतिक संध्या में एकल गायन, समूह गीत और नृत्य-नाट्य प्रस्तुतियों की शृंखला देखने को मिली। कलाकेंद्र और यूनियन क्लब सहित विभिन्न स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.