रांची, जुलाई 25 -- रांची, संवाददाता। मजलिस-ए-उलेमा झारखंड का सदस्यता अभियान रविवार से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगा। चुनाव समिति के संयोजक मौलाना डॉ. असगर मिस्बाही ने बताया कि सदस्यता फॉर्म ऑनलाइन (पीडीएफ) और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से Rs.100 शुल्क के साथ उपलब्ध है। ऑनलाइन शुल्क भुगतान के लिए समिति क्यूआर कोड जारी करेगी। भरे हुए फॉर्म रांची में मौलाना असगर मिस्बाही के पास, जबकि अन्य जिलों में जिलाध्यक्षों या महासचिवों के पास जमा होंगे। मौके पर मौलाना अब्दुल मन्नान इस्लाही, मौलाना हस्सान नदवी व सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मजलिस-ए-उलेमा झारखंड का सदस्यता अभियान आज से शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...