अमरोहा, जून 25 -- सैदनगली। कर्बला वालों की याद में नगर पंचायत में मजलिसों का सिलसिला जारी है और अजादार मौला अब्बास की शहादत सुनकर मजलिसों मे आंसू बहा रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक लगातार मजलिसें हो रही हैं। हर तरफ से मजलूम हुसैन की सदाएं बुलंद हो रही हैं।बुधवार को स्थानीय इमामबारगाह फातेमा, सखी हुसैन, अलमदार हुसैन, दादे हिमायत अली, पीर जी मुस्तकीम अली आदि में मजलिसें हुई, जिसमें मर्सिये सफदर अली, सलमान अब्बास, डा. लईक हैदर, मिसाल अब्बास आदि ने पढ़े। मजलिस को सफी मुक्तदा, कंबर रजा, दानिश मुर्तजा, सादिक रजा, खलीक हैदर, हैदर रजा आदि ने खिताब किया। मंगलवार रात देर रात अजाखाना मीर मुजाहिद हुसैन से हजरत कासिम अलैहिस्सलाम की मेहंदी का कदीमी जुलूस बरामद हुआ, जिसमें अजादार तारीखी मर्सिया... जन्नत चला है, कासिम लेकर बारात अपनी....पढ़ते चल रहे थे। यह भ...