अंबेडकर नगर, मई 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उर्दू के मशहूर शायर व गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी की 26वीं पुण्यतिथि बज्मे सुखन के तत्वावधान में बसखारी में हुआ। कुमैल सिद्दीकी की अध्यक्षता एवं इरफान आजमी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सितारे उर्दू एवार्ड से सम्मानित मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि मजरूह सुल्तानपुरी के गीतों में मिट्टी की सोंधी महक और शायरी में अवध का कल्चर रचा बसा था। उनके जरिए लिखी शेरो शायरी और गीतों की हर एक लाइन दिल की गहराईयों में उतर जाती है, जो आज भी एक ताजे गुलाब सी खुशबू बिखेरती हैं। कुमैल सिद्दीकी ने कहा कि मजरूह ने जिंदगी भर गरीबों, वंचितों और बेसहारा लोगों की बात अपने गीत और शायरी में किया। राशिद अनवर ने कहा कि मजरूह सुल्तानपुरी प्र...