नई दिल्ली, जून 26 -- मोदी कैबिनेट में फेरबदल और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है। संकेत मिल रहे हैं कि सरकार और संगठन दोनों जगह यह बदलाव एक साथ देखने को मिल सकता है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई टीम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।महीने के अंत तक हो सकता है बदलाव बीजेपी सूत्रों ने पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि संगठन में बड़े बदलाव की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी हो सकती है। माना जा रहा है कि संगठन का यह पुनर्गठन सीधे तौर पर केंद्रीय कैबिनेट में होने वाले संभावित फेरबदल से जुड़ा होगा। गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की कुछ केंद्रीय राज्य मंत्रियों (MoS) के साथ हुई चर्चा के बाद इन अटकलों को और बल मिला है।यूपी की तर्ज पर तैयार ह...