नई दिल्ली, जून 15 -- अमेरिका और ईरान के बीच 100 दिनों से ज्यादा से चल रहे युद्ध के आखिरकार खत्म होने का समय आ गया है। शुक्रवार को जिनेवा में दोनों देशों के बीच फाइनल डील पर साइन होने वाले हैं। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला कर तो दिया था लेकिन इसके बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था हिल गई थी। डोनाल्ड ट्रंप किसी भी कीमत पर अपनी हार नहीं स्वीकार करना चाहते थे और दूसरी तरफ इजरायल के दबाव की वजह से समझौता लंबा खिंचता चला गया। अब उम्मीद की जा रही है कि होर्मुज खुलने के बाद दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आएगी।पूरा नहीं हो पाया अमेरिका का टारगेट ईरान पर हमला करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जो-जो लक्ष्य बताए थे वे अब तक भी नहीं हासिल हो पाए। ईरान ने इतना वादा जरूर किया है वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा...