कानपुर, अप्रैल 16 -- चकेरी। हनुमंत विहार में एक महिला ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले उनके बेटे के दोस्त ने मजबूरी बताकर उनसे 8.32 लाख रुपये उधार ले लिए। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर आरोपित ने धमकाना शुरू कर दिया। जिस पर पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ हनुमंत विहार थाने में मामला दर्ज कराया है। नौबस्ता के बंबा सब्जी मंडी निवासी रीना तिवारी के अनुसार उन्होंने कुछ समय पहले अर्रा स्थित अपना मकान 14.30 लाख रुपये में बेचा था। मोहल्ले के ही रहने वाले उनके बेटे के दोस्त अभिषेक सिंह चौहान ने अपनी मां के कैंसर के इलाज का हवाला देकर उनसे आर्थिक मदद मांगी। भरोसे में आकर रीना तिवारी ने छह लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर, 1.40 लाख रुपये नकद और करीब 93 हजार रुपये एक मोबाइल नंबर पर भेजे थे। रीना ने बताया कि जब रकम वापस मांगी तो आरोपित धमकाने लगा। जिससे परेशान हो...