रामगढ़, जनवरी 24 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। देश के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में शुक्रवार को भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने श्रद्धा के साथ शीश नवाया। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल बलि अर्पित की व रक्षा सूत्र बंधवाया। पूजा के क्रम में एडमिरल त्रिपाठी ने मंदिर के पुजारियों से मां छिन्नमस्तिके मंदिर तथा भैरवी-दामोदर नदी संगम की धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विशेषताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि रजरप्पा न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां आकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नौसेना प्रमुख ने कहा कि मां का आशीर्वाद रहा, तभी इस पवित्र स्थल पर आने का अवसर मिला। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.