चंदौली, मई 17 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की ओर से नवनियुक्त रंगरूट सिपाहियों को दस सप्ताह का दैनिक दिनचर्या के संबध में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। शनिवार को सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा और कोतवाल भूपेन्द्र निषाद नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग को लेकर जागरूक किया। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों की प्रदत्त रजिस्टर का अवलोकन करते हुए क्षेत्र की अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त किया।सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि गांव से लेकर कस्बा तक मजबूत सूचना तंत्र के साथ अनुशासित होकर रहना ही बेहतर पुलिसिंग है। कार्यशाला के माध्यम से बीएनएस की विभिन्न धाराओं से लेकर लोगों के बीच कैसे सामंजस बनाकर आम जनता का सहयोग करने के बारे में बताया। उन्होंने महिला हेल्प डेक्स के संचालन और उनके द्वारा किये गये कार्यो का बेहतर ढ़ग से अवल...