गढ़वा, जनवरी 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों में गुणात्मक सुधार के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से गढ़वा लर्नस-गढ़वा लीड्स कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी दिनेश यादव ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के विकास का सर्वोत्तम माध्यम है। किसी भी समाज के समग्र विकास की नींव मजबूत शिक्षा व्यवस्था पर ही टिकी होती है। उन्होंने बताया कि गढ़वा लर्नस गढ़वा लीड्स कार्यक्रम की शुरुआत जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। यह कार्ययोजना जिला शिक्षा नवाचार चुनौती और जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा सूचकांक के अंतर्गत जिले की शैक्षणिक स्थिति को सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। कार्ययोजना का म...