सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सीतामढ़ी। बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के निर्देशानुसार रविवार को पुनौरा धाम स्थित एक विवाह भवन में जनता दल (यू) की जिला इकाई का संगठनात्मक निर्वाचन शांतिपूर्ण व पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक मेजर इकबाल हैदर खान की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। पूरी चुनावी प्रक्रिया संगठनात्मक नियमों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरुप संचालित की गई। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सत्येंद्र सिंह कुशवाहा को लगातार ती...