जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर। जेएफसी के डिफेंडर प्रतीक चौधरी का मानना है कि टीम की मजबूत रक्षापंक्ति इस सीजन की शानदार शुरुआत का मुख्य कारण रही है। टीम ने शुरुआती मुकाबलों में तीन क्लीन शीट रखते हुए केवल एक गोल ही खाया है, जो पूरे दल के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।चौधरी ने कहा कि टीम प्रशिक्षण के दौरान डिफेंसिव शेप और अनुशासन पर खास ध्यान देती है। उनके अनुसार केवल डिफेंडर ही नहीं, बल्कि पूरी टीम मिलकर रक्षण में योगदान देती है, जिससे विपक्षी टीम को गोल करने के कम मौके मिलते हैं। उन्होंने गोलकीपर और डिफेंस के बीच बेहतर संवाद को भी टीम की मजबूती बताया। उन्होंने कहा कि अवे मैच हमेशा चुनौतीपूर्ण होते हैं, खासकर नर्थ ईस्ट युनाइटे़ड एफसी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...