पटना, अप्रैल 2 -- जदयू प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि बिहार पुलिस को इस वर्ष प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया पुलिस कलर जैसे देश के सर्वोच्च और अत्यंत प्रतिष्ठित पुलिस सम्मान से सम्मानित किया जाना पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और हर्ष का विषय है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार पुलिस की कार्यशैली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता की सेवा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सर्वोच्च सम्मान है। यह सम्मान केवल बिहार पुलिस का नहीं, बल्कि बिहार के 14 करोड़ लोगों के आत्मविश्वास, सुरक्षा और गौरव का सम्मान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.