आदित्यपुर, जनवरी 28 -- फोटो : 01, बैठक में शामिल पार्टी के लोग आदित्यपुर। आजसू पार्टी, आदित्यपुर नगर निगम का चुनाव मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से चुनावी तैयारियां भी शुरु कर दी गई है। इसको लेकर महानगर अध्यक्ष सचिन कुमार सोनू की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में केन्द्रीय महासचिव रविशंकर मौर्य, जिला के मुख्य संयोजक सह केन्द्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, दुर्गाचरण महतो और गम्हरिया प्रखंड प्रभारी करुणा महतो प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में कहा गया कि नगर निगम चुनाव में आजसू पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। इसके लिए शीघ्र ही समर्थित प्रत्याशी का नाम तय कर उसे केन्द्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। केन्द्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद प्रत्याशी का नाम घोषित किया जाएगा। बैठक में नगर निगम...