देवरिया, अप्रैल 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ की मासिक बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर हुई। इसमें नोएडा में हो रहे विरोध प्रदर्शन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश में 1 अप्रैल से लागू नियमों के अनुसार सभी विभागों, संस्थानों एवं उद्योगों द्वारा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।वर्ष 2027 में प्रस्तावित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सम्मेलन कार्यक्रम के आयोजन एवं रूपरेखा के विषय में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रभारी शंभूनाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष मुकेश वर्मा, जिलामंत्री धनंजय सिंह, हृदय शंकर मिश्रा, कमलेश्वर तिवारी आदि उपस्थित रहे। इसमें सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- मजदूर आंदोलनों पर दमन के खिलाफ संगठनों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.