भदोही, मई 2 -- भदोही, संवाददाता। शहर के फत्तूपुर मोढ़ रोड स्थित विहान बालिका आवासीय विद्यालय (निर्माण श्रमिक) में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यक्रम किया गया। श्रमिकों के सम्मान और कल्याण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहना की गई। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि मजदूर हमारे समाज की रीढ़ हैं और किसी भी राष्ट्र का विकास उनके बिना संभव नहीं है। कहा कि श्रमिकों के श्रम, समर्पण और परिश्रम से ही राष्ट्र निर्माण साकार होता है। श्रमेव जयते का उल्लेख करते हुए उन्होंने श्रम के सम्मान और गरिमा पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- विहान बालिका आवासीय विद्यालय में हुई गोष्ठी जिलाधिकारी ने...