हरिद्वार, अप्रैल 19 -- किर्बी श्रमिक कमेटी के प्रथम स्थापना दिवस पर मजदूर सभा का आयोजन किया गया। शिवालिक नगर स्थित चिन्मय डिग्री कॉलेज चौक पर आयोजित सभा में मानेसर, नोएडा, फरीदाबाद आदि जगहों पर मजदूरों और मजदूर प्रतिनिधियों समेत इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर 14 दिन के लिए जेल में बंद करने का विरोध किया गया। श्रमिकों ने बिना शर्त मजदूरों और मजदूर नेताओं की रिहाई नहीं होने पर हरिद्वार में भी आंदोलन की चेतावनी दी। किर्बी श्रमिक कमेटी के प्रधान कृष्ण मुरारी ने कहा कि किर्बी के मजदूर अब जाग गए हैं और अपने संघर्ष के साथ-साथ पूरे मजदूर वर्ग के संघर्षों में अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर इंकलाबी मजदूर केंद्र के प्रभारी पंकज कुमार, पीपल्स यूथ फ्रंट के राष्टीय अध्यक्ष ललित कुमार, भाकियू यूथ फ्रंट के जिलाध्यक्ष लव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.