गाजीपुर, जून 25 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत विकास खंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को सौंपा गया। धरने से पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता स्टेशन रोड स्थित संजय वन पार्क में एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च निकालते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मनरेगा मजदूरों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगां को लेकर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन संगठन ने सभी पात्र मजदूरों को जॉब कार्...