मजदूर संवाद कार्यक्रम में उठीं वेतन पुनरीक्षण व ठेका मजदूरों की समस्याएं
बोकारो, अगस्त 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, बोकारो की ओर से चलाए जा रहे मजदूर संवाद कार्यक्रम के तहत बुधवार को ट्रैफिक विभाग का दौरा किया गया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा की। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि सेल प्रबंधन को एनजेसीएस से जुड़े सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूर लंबे समय से वेतन पुनरीक्षण का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2017 से देय वेतन समझौता अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने प्रबंधन पर मजदूरों की वैध मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सीटू के सचिव इश्तियाक अंसारी ने कहा कि मजदूर विरोधी नीतियों के कारण कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.