मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के शाहपुर चक उमर निवासी मजदूर कुमोद कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इन दिनों वह काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में परिवार के साथ किराए के कमरे में रहता था। उनकी पत्नी संजू कुमारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संजू ने पुलिस को बताया कि उनके पति काम के सिलसिले में वैशाली गढ़ गए थे। 28 फरवरी की शाम उन्होंने फोन कर बताया कि वे भगवानपुर चौक पहुंच चुके हैं और घर में खाना तैयार रखने को कहा। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। वे घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.