देहरादून, अप्रैल 7 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। मजदूर संघ ने मालरोड पर चल रहे व्यावसायिक वाहनों को प्रतिबंधित करने की मांग की है।उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। मजदूर संघ अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान ने कहा कि मालरोड पर दिनभर व्यावयायिक वाहनों सहित रैंटल स्कूटियां व बिल्डिंग मैटीरियल के वाहन चलते रहते हैं जिन पर पालिका का कोई नियंत्रण नहीं है। इससे मालरोड पर जाम लग रहा है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक वाहनों के लिए नगर पालिका की ओर से नियम बने हैं कि वे 11 बजे प्रातः तक ही मालरोड पर सामान सप्लाई कर सकते हैं लेकिन ये वाहन दिनभर चलते रहते हैं। बीच रास्ते में ही वाहन खड़ा कर सामान उतारते हैं जिस कारण जाम लग जाता है। आरोप है कि मालरोड पर टैक्सियां व रैंटल स्कूटियां भी धड़ल्ले से चल रही हैं और ये वाहन भी जाम का कारण बन रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.