फतेहपुर, फरवरी 25 -- फतेहपुर। उत्तर प्रदेश भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसके माध्यम से बताया कि मजदूर और कर्मचारी महंगाई और बेरोजगारी व सरकारी उपेक्षाओं से परेशान है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का वादा अभी तक नहीं पूरा किया गया। आशा बहुओं के साथ भी अन्याय हो रहा है। संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को नौकरी का खतरा बना रहता है, वेतन भी समय से नहीं दिया जाता। ऐसी समस्याओं को लेकर 18 सूत्री ज्ञापन सौंपते हुए मांगे पूरी कराए जाने की बात कही। यहां पर जयशंकर, रामनरेश, रामकृपाल , देवनारायण, विशाल, राजकुमार, सोनिका, सुमन सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...