सिमडेगा, मई 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मजदूर संघ के द्वारा शनिवार को अलर्बट एक्का स्टेडियम में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य रूप से नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, नप उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नप अध्यक्ष ने कहा कि एक मई 1886 को मजदूरों ने अमेरिका के कल कारखानो में हड़ताल किया था। जिसमें मजदूरों की मांग थी कि उन्हें आठ घंटा डयुटी पर लगाया जा सकता है। लेकिन अमेरिकी सरकार ने निहत्थे श्रमिकों पर गोलियां चलवा दी। जिससे हजारों मजदूर शहीद हो गए।इसलिए उस दिन को दमन चक्र के रुप में याद करते हुए इसे अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र देकर दी गई मजदूर दिवस की बधाई वहीं दीपक रिंकू ने कहा कि मजदूर दिवस रेजा, कुली राजम...