मजदूर संगठनों ने हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, अगस्त 9 -- फोटो देहरादून। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ श्रमिक नेता हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इंटक, सीटू, एटक समेत विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।वक्ताओं ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट ने अपने लंबे सार्वजनिक और श्रमिक जीवन में मजदूरों के अधिकार, हित और सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने श्रमिकों को संगठित करने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन श्रमिक आंदोलन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इंटक के प्रदेश कार्यालय प्रभारी विक्टर थॉम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.