बोकारो, फरवरी 19 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित पंचायत भवन में बुधवार को बोकारो जिला किसान सभा का सातवां सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता विश्वनाथ बनर्जी एवं विनय महतो ने संयुक्त रूप से की, जबकि उद्घाटन झारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव असीम सरकार ने किया। सरकार ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। कहा कि मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण आम जनता परेशान है, जबकि कॉरपोरेट घराने लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने मनरेगा को कमजोर करने और बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। सीटू झारखंड राज्य के उपाध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जल, जंगल, जमीन और सार्वजनिक संपदा को कॉरपोरेट घरानों के हवाले कर रही है और मजदूर-किसानों के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.