जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- टाटा पावर मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन गोविंदपुर स्थित चित्रगुप्त भवन में रविवार को संपन्न हुआ। इसमें एटक के वरिष्ठ नेता जयशंकर प्रसाद पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश में मजदूर विरोधी नीतियों को लगातार लागू किया जा रहा है, जिससे मेहनतकश वर्ग के हक और अधिकारों पर सीधा आघात हो रहा है। ठेका प्रथा, श्रम कानूनों में बदलाव और निजीकरण की नीति मजदूरों के भविष्य को असुरक्षित बना रही है। ऐसे समय में टाटा पावर मजदूर यूनियन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यह यूनियन सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि मजदूरों की आवाज, उनका हक और उनके सम्मान की लड़ाई का मजबूत मंच है। नेताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में मजदूरों के हक, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। अध्यक्षता एटक के राज्य सचिव सह ...