फरीदाबाद, जनवरी 27 -- फरीदाबाद। केंद्र और राज्य सरकारों की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में फरीदाबाद के विभिन्न कारखानों के श्रमिक 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। मंगलवार को जारी बयान में जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद के कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हड़ताल की तैयारी के तहत मंगलवार को जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल के घटकों ने अलग-अलग कारखानों के श्रमिक नेताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान वर्लपूल, टीकम शाह, मैराथन इंडिया और थॉमसन प्रेस के श्रमिकों से संपर्क किया गया। शिष्ट मंडल में एटक से आर.एन. सिंह, इंटक से हुक्मचंद बैनिवाल और सर्व कर्मचारी संघ से मुकेश बैनिवाल शामिल रहे। वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि मजदूर चार लेबर कोड्स को रद्द करने, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह कर...