रांची, मई 2 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन द्वारा श्रमिक अधिकार एवं सम्मान सभा का आयोजन दिगंबर जैन भवन में किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि मजदूर राष्ट्र की असली ताकत हैं और उनके सम्मान के बिना प्रगति संभव नहीं है। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने सुरक्षित कार्य वातावरण और सामाजिक सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान हेतु जरूरत पड़ने पर दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जाएगी। कार्यक्रम में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया गया।वरुण साहू, संजय जायसवाल, वरुण तिवारी सहित कई पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय और विभिन्न प्रखंडों में मजदूर दिवस धूमधाम से मना यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.