लातेहार, अप्रैल 30 -- चंदवा प्रतिनिधि। मजदूर दिवस के मौके पर शुक्रवार को झारखंड मजदूर यूनियन चंदवा के तत्वावधान में मजदूर सम्मान रैली का आयोजन किया गया। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जानकारी देते हुए यूनियन के प्रमोद साहू, इंद्रभूषण पाठक, अनिल साहू, मो. अलाउद्दीन व अन्य ने बताया कि मजदूरों को उनकी मेहनत करने के बाद भी उनका हक नहीं मिल पाता है। उन्होंने कार्यक्रम के ज्यादा से ज्यादा संख्या में मजदूरों से शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- विश्व श्रम मजदूर दिवस पर मजदूरों की समस्याओं पर उठेगी आवाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...