मऊ, जनवरी 15 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा खड़िचा निवासी मजदूर युवक की मुंबई में मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद परिजन मुम्बई के लिए रवाना हो गए। बुधवार की सुबह से ही मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। मृतक की मां का रो-रो कर हाल बेहाल है। अपने जवान बेटे की मौत से आहत पिता की आँखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खड़िचा निवासी 24 वर्षीय पवन विश्वकर्मा पुत्र रमेश विश्वकर्मा मुंबई में टायल्स-मार्बल मिस्त्री का काम करता था। लगभग एक साल पूर्व मुंबई कमाने गया था। परिजनों ने बताया कि उससे अंतिम बात 10 जनवरी की रात हुई थी। उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ़ बता रहा था जिससे घर वाले किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित थे। इसी बीच 13 जनवरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.