नोएडा, जनवरी 2 -- ग्रेटर नोएडा। एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से शुक्रवार को मजदूर बस्तियों में कंबल वितरित किए गए। पहले चरण में 65 कंबल जरूरतमंद परिवारों को बांटे गए। कंबल वितरण वैध पहचान पत्र के सत्यापन के बाद किया गया, ताकि सहायता वास्तविक लाभार्थियों तक ही पहुंचे। इस मौके पर अनूप सोनी, गरिमा श्रीवास्तव, अमित गिरी और रश्मि पांडेय उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...