लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- सिंगाही, संवाददाता। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शीतलापुर में मनरेगा कार्य के दौरान एक मजदूर पर फावड़े से हमले का मामला सामने आया है। इस हमले से मजदूर की हथेली कट गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। गुरुवार को शिवपूजन कश्यप पुत्र चंद्रभाल निवासी शीतलापुर ने थाने में तहरीर देखकर बताया कि 12 फरवरी सुबह लगभग 11 बजे गांव में ही मनरेगा के तहत काम कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही निवासी राजेश वर्मा पुत्र चंद्रिका वहां पहुंचा। दोनों लोगों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी राजेश वर्मा ने जान से मारने की नीयत से शिवपूजन पर धारदार फावड़े से हमला कर दिया। बचाव के दौरान शिवपूजन ने अपना हाथ आगे किया, जिससे फावड़ा उनकी हथेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.