हरिद्वार, सितम्बर 25 -- श्यामपुर थाना क्षेत्र के लहाड़पुर गांव में शुक्रवार को एक मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान सोनू (32 वर्ष) पुत्र करन निवासी लहाड़पुर गैंडीखाता के रूप में हुई है। एसओ नितेश शर्मा के अनुसार सोनू मजदूरी करता था और उसके चार बच्चे हैं। वह घर के पास गाय-भैंस बांधने की जगह पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह परिजनों को घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई। शव को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- डीएलएम मिर्जापुर का रेणुकूट के अतिथि गृह में लटकता मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...