फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- मटसेना थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक मजदूर ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। मृतक का पत्नी से काफी समय से पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। नगला श्रोत्रिय निवासी अजय पुत्र लायक सिंह स्टेशन रोड स्थित एक कारखाने में काम करता था। बुधवार रात वह खाना खाकर अपने दूसरे मकान पर सोने के लिए चला गया। जहां कमरे में पंखा के कुंदा से गले में गमछा का फंदा कसकर लटक गया। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...