लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू सरदारी खेड़ा इलाके में शनिवार रात एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान अंकित राज (26), पुत्र राम लखन के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कृष्णा नगर थाने के इंस्पेक्टर पी.के.सिंह के अनुसार, अंकित ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम तत्काल सक्रिय हुई।बताया गया कि परिजन शव को घर ले गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर दोबारा अस्पताल भेजा। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आ...