फिरोजाबाद, अगस्त 16 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मजदूर ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। जानकारी होने पर परिजन और ससुरालीजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए। मजदूर के आत्महत्या करने के पीछे के कारण पर परिजन एवं ससुरालीजन चुप्पी साधे हुए हैं।दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव बासठ निवासी 27 वर्षीय भोला पुत्र प्यारेलाल गांव गाजीपुर निवासी बृजेश पंडित के यहां मिट्टी के कुल्हड़़ बनाने का काम करता था। उसके मकान में अपनी पत्नी पिंकी और पुत्र कार्तिक के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता है। दो दिन पूर्व वह अपनी पत्नी और पुत्र को गांव बासठ स्थित ससुराल छोड़ आया था। शुक्रवार दोपहर तक उसने अन्य मजदूरों के साथ कुल्हड़ बनाने का काम किया। इसके बाद वह अप...