लखनऊ, फरवरी 25 -- मोहनलालगंज के माधवखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा व भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता 83 वर्षीय प्रेम सागर मिश्रा का निधन हो गया। उनका पीजीआई अस्पताल में उपचार चल रहा था। सीतापुर जिले के रहने वाले प्रेम सागर मोहनलालगंज के माधव खेड़ा में परिवार के साथ रह रहे थे। वह मौजूदा समय में मंजदूर संघ में वरिष्ठ नेता थे। उनके निधन पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...