धनबाद, जून 13 -- झरिया। झरिया के बकरीहाट निवासी व जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष जेएन सिंह धर्मपुरी (85) की हालत गंभीर बनी हुई है। वे पिछले 31 मई को दिल का दौरा पड़ने से धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में इलाजरत हैं। उनके पुत्र व जमस नेता रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि हालत गंभीर बना हुआ है। बीमार होने की सूचना पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने श्री धर्मपुरी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। श्री धर्मपुरी जनता मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य में आते हैं। यह भी पढ़ें- जेएन सिंह के अस्वस्थ होने पर मेयर पहुंचे अस्पताल यह भी पढ़ें- भाजपा नेता को हार्ट अटैक, बाल-बाल बचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...