संभल, मई 2 -- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की स्वच्छता में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट वितरित कर उनके कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सफाई निरीक्षक आसिफ अली और लिपिक हरीश बाबू ने कर्मचारियों को सेफ्टी किट प्रदान करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं जो सराहनीय है। यह भी पढ़ें- शहर को स्वच्छ रखने वाले फ्रंटलाइन हीरोज का किया सम्मान अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का नियमित...