कौशाम्बी, मई 1 -- सैनी, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष पासी ने त्रिलोकपुर गांव में श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने मजदूरों को मिठाई खिलाकर एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया और शिक्षा व नशामुक्ति की शपथ दिलाया।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मजदूरों को शपथ दिलाया कि वह अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाएंगे। कहा कि मजदूर देश की असली ताकत हैं और उनके परिश्रम से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। यदि मजदूर वर्ग शिक्षित और जागरूक होगा, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्ज्वल होगा। इसके साथ ही उन्होंने नशामुक्ति पर भी विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर श्रमिकों को बांटे वाटर कूलर श्रमिकों से आवाहन किया स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार...