बुलंदशहर, मई 1 -- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को आज़ाद इंफ्रापावर प्रा.लि. द्वारा श्रमिकों के सम्मान में एक सराहनीय पहल की गई। कंपनी ने चिलचिलाती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए श्रमिकों के लिए वाटर कूलर वितिरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के चेयरमैन वासिक आज़ाद एवं प्रबंध निदेशक शारिक आज़ाद ने किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्र का निर्माता बताते हुए कहा कि मजदूरों के पसीने और मेहनत से ही देश और संस्था का विकास संभव है। भीषण गर्मी के मौसम में श्रमिकों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना कंपनी की प्राथमिकता है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर 40 श्रमिकों का सम्मान इस अवसर पर इंजीनियर दीपक गौड़, सलमान खान, दीपक सिंह, आरएस यादव व अजय सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी प...