मथुरा, मई 2 -- मजदूर दिवस पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरडब्ल्यूएम लिमिटेड में श्रमिकों के सम्मान में अनूठी पहल की गई। कंपनी गेट पर प्रबंधन ने श्रमिकों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया। श्रमिकों के पहुंचते ही अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों ने 'श्रमेव जयते' के उद्घोष के साथ तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। इस पहल से श्रमिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि मजदूर कंपनी परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और उनकी मेहनत से ही संस्थान प्रगति करता है। यूनियन प्रतिनिधियों व श्रमिकों ने भी इस पहल की सराहना की। इस दौरान बिजनेस हेड अरविंद मौर्य, यूनिट हेड गौरव वर्मा, आईआर के मूलचंद सिंह, कविता साहू, भूदेव सिंह, सत्य पाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शेन इंटरनेशनल स्कूल में सम्मानित किये गए श्रम...