पलामू, मई 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को मजदूर दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र के विकास में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। श्रमिकों के कल्याण और उनके हितों की रक्षा होनी चाहिए। लेकिन पलामू सहित पूरे राज्य में इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। शारीरिक परिश्रम का उचित मजदूरी नहीं मिलती है। इतना ही नहीं जोखिम भरे कार्यों में मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। कार्य स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का घोर अभाव भाव रहता है। यह भी पढ़ें- जमुई : दुनिया के मजदूरों एक हों के आह्वान के बीच मनाया गया मजदूर दिवस शिवनारायण साहू ने कहा कि श्रमिकों का शोषण बढ़ता चला जा रहा है। सरका...