जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर। मानव सेवा एवं समाज कल्याण की भावना से रेल कर्मचारियों मई दिवस पर रक्तदान करेंगे। इससे दक्षिण पूर्व जोन रेलवे मेंस कांग्रेस आदित्यपुर रेलवे संस्थान में 1 मई को रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा है। चक्रधरपुर मंडल मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि रंजन मिश्रा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा रक्तदान महादान है, जिससे अनेकों जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने रेल कर्मचारियों से आह्वान किया कि मानव सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और रक्तदान कर दूसरे की जीवन बचाने के सहभागी बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...