बोकारो, मई 3 -- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सेक्टर-12एफ स्थित प्लांट वर्कर्स यूनियन सह स्टील वर्कर्स यूनियन कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मजदूर नेता स्वर्गीय एबी राय को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री एस.के. राय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मिश्रा ने स्व. एबी राय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. राय जीवनभर मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे और उन्होंने श्रमिक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाया। वे मजदूरों के लिए एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में भी मजदूरों के सामने कई चुनौतियां हैं, खासकर ठेका प्रथा के बढ़ते प्रभाव ने उनकी स्थिति को जटिल बना दिया है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.